फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शिंकुला तक खींच लाई सर्द हवाएं और बर्फ की चमक

Sat, 20 Dec 2025 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
​शिकुंला दर्रा पर बर्फ के दीदार को पहुंचे पर्यटक।-वीडीओग्रैब
विज्ञापन
सैलानी बोले- उम्मीद से भी बढ़कर सुंदर है पर्यटन स्थल, जमकर की मस्ती
विज्ञापन

युवा और महिला व्यवसायियों के स्टाॅलों पर उठाया पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ
दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। सफेद बर्फ देखने की चाह में शिंकुला टॉप में पहुंचे थे। ठंडी हवाओं और बर्फ के बीच मस्ती करने का नजारा उम्मीदों से भी खूबसूरत रहा। ऐसा अनुभव जीवन में एक बार ही मिलता है।
इस खूबसूरत नजारे को मोबाइल में भी कैद किया। यह बात केलांग पहुंचे पश्चिम बंगाल के पर्यटक रमिश, सचिन और विनाल ने कही। उन्होंने कहा कि शिंकुला टॉप की ठंडी हवाओं में बर्फीली चमक के बीच खूब मस्ती की। पास ही युवा और महिला व्यवसायियों के स्टाॅलों पर पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाया। सिस्सू और आसपास के क्षेत्र में बर्फ नजर नहीं आई तो वह शिंकुला की तरफ निकल गए। यहां उन्होंने बर्फ में खूब मस्ती की। समुद्रतल से 16,600 फीट की ऊंचाई पर स्थित शिंकुला दर्रा बर्फ की सफेद चांदी और सैलानियों की चहल-पहल से गुलजार हो गया है। युवा और महिला व्यवसायियों के स्टाॅलों पर स्थानीय व्यंजनों की खुशबू और बर्फीले नजारों के बीच पर्यटन कारोबार को नई ऊर्जा मिल रही है। शनिवार को शिंकुला टॉप सैलानियों से गुलजार रहा। बीआरओ और प्रशासन ने इस मार्ग को यातायात के लिए बहाल रखा है। पर्यटक स्थल सिस्सू और आसपास क्षेत्र में बर्फ न होने से पर्यटक शिंकुला टाॅप की ओर जा रहे हैं। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग भी काफी राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय युवा कारोबारियों के साथ अब कुछ स्थानों पर महिलाओं ने भी अपने स्टाॅल लगाने शुरू कर दिए हैं। पर्यटक इन स्टाॅलों में स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे हैं। केलांग वार्ड से जिप सदस्य कुंगा बौद्ध ने शिंकुला टॉप को पर्यटकों की आवाजाही बहाल रखने के लिए जिला प्रशासन व बीआरओ का आभार जताया है। बताया कि पर्यटकों की चहल कदमी से कारोबारियों में उत्साह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें