मनाली। मनाली में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा का समापन 27 जून को होने के बाद शुक्रवार को माता हिडिंबा के आदेशानुसार उनके प्रिय पुत्र वीर घटोत्कच महाराज अपने मूल निवास सिधवां देवालय के लिए विधिवत रवाना हुए।
51 दिन के प्रवास के उपरांत वीर घटोत्कच महाराज के सिधवां देवालय पहुंचने पर देवलुओं ने रीति-रिवाजों और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। देव वाद्ययंत्रों की मंगल ध्वनि और जयकारों के बीच देव रथ का स्वागत किया गया। आयोजकों ने बताया कि मनाली में आयोजित देवी भागवत कथा का समापन धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण में हुआ है। संवाद