फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सरकारी लैब में एक बजे तक हो सकेंगे टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में चिकित्सकों की हड़ताल के चलते अब क्षेत्रीय अस्पताल की सरकारी लैब में एक बजे तक टेस्ट हो सकेंगे। 12 बजे तक ही सैंपल लेने से मरीजों को अगले दिन का इंतजार करना पड़ रहा था। इसमें अस्पताल प्रबंधन ने फेरबदल किया है। अब एक बजे तक मरीजों के सैंपल लिए जा सकेंगे। इससे कुछ हद तक मरीजों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

अस्पताल में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पर चल रही क्रस्ना लैब में भी मरीजों के टेस्ट किए जा रहे हैं। जिन मरीजों के टेस्ट सरकारी लैब मेें होने हैं, उन्हें परेशानी न आए, इसके लिए समय में बढ़ोतरी की गई है। टेस्ट रिपोर्ट मिलने का समय दोपहर 02:00 बजे पूर्व की भांति ही रहेगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश चंद ने कहा कि अस्पताल की सरकारी लैब में अब दोपहर 01:00 बजे तक मरीज टेस्ट करवाने के लिए अपने सैंपल जमा करवा सकते हैं। अस्पताल प्रबंधन मरीजों को सुविधा प्रदान करने का प्रयास कर रहा है।
....
ओपीडी और पंजीकरण काउंटर पर लग रहीं लाइनें
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चार जिलों के मरीज अपना उपचार करवाने पहुंचते हैं। शनिवार और रविवार का अवकाश होने के कारण सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। पंजीकरण काउंटर और महिला एवं पुरुष जनरल ओपीडी समेत सभी 12 ओपीडी में मरीजों की लाइनें सुबह से शाम तक देखने को मिलीं।
विज्ञापन

....
वार्ड की गैलरी में हो रहा मरीजों का उपचार
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इंडोर मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। अस्पताल के मेडिसिन वार्ड के सभी 80 बिस्तर फुल चल रहे हैं। इस कारण तीमारदारों को मरीजों का उपचार मेडिसिन वार्ड की गैलरी में बिस्तर लगाकर करवाना पड़ रहा है।
...
मांगें मनवाने के लिए हड़ताल पर डटे रहे चिकित्सक
मांगें मनवाने के लिए जिले के चिकित्सक सोमवार को सातवें दिन हड़ताल पर रहे। चिकित्सकों ने सुबह 09:30 से दोपहर 12:00 बजे तक ओपीडी में मरीजों का उपचार नहीं किया। चिकित्सकों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मान लेती, तब तक कलम छोड़ हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें