Tempo traveller rolls over from the road in Palchan
मनाली (कुल्लू)। मनाली-लेह मार्ग स्थित पलचान के पास शुक्रवार को पर्यटकों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर सड़क से स्किड होकर लटक गई। हालांकि, गाड़ी नीचे नहीं गिरी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
सड़क के किनारे से लुढ़की गाड़ी में सवार पर्यटकों को पिछले दरवाजे से निकाला गया। उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है। चालक को हल्की चोटें आई हैं। इस दौरान कुछ देर तक जाम भी लग गया। मनाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सोलंगनाला घूमने आए महाराष्ट्र के पर्यटक वापस मनाली आ रहे थे। शाम को लौटते वक्त पलचान के समीप टेंपो ट्रैवलर अचानक सड़क से स्किड होकर नीचे गिरकर लटक गई। टेंपो ट्रैवलर में 18 सैलानी सवार थे।
हादसे में चालक के अलावा किसी पर्यटक को गंभीर चोटें नहीं आई। इस दौरान स्थानीय लोगों और सैर-सपाटे के लिए आए अन्य पर्यटकों को सभी पर्यटकों को गाड़ी के पिछले दरवाजे से बाहर सुरक्षित निकाला। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में किसी को गंभीर चोटें नही आई है।