फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली में टेंपो ट्रैवलर बन रहे ट्रैफिक जाम की वजह

विज्ञापन
इन दिनों मैदानी इलाको से गर्मी से राहत पाने के लिए हजारो सैलानी मनाली पहुंच रहे है। अटल टनल रोह
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन सीजन के शुरुआती दौर में ट्रैफिक जाम को नियंत्रित करना मनाली पुलिस के लिए सिरदर्द बन रहा है। एक तो मनाली के लिए अतिरिक्त पुलिस बल अभी तक नहीं मिला है, दूसरी ओर बाहरी राज्यों से आने वाले टेंपो ट्रैवलर मनाली की सड़कों में जाम की समस्या पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन

पहले ही मनाली की सड़कें इतनी तंग हैं कि पर्यटकों की भीड़ के चलते छोटे वाहन ही यहां रेंग-रेंग कर चलते हैं। उस पर अब बाहरी राज्यों के टेंपो ट्रैवलर हिडिंबा, ओल्ड मनाली, वशिष्ठ सहित मनाली की तमाम सड़कों पर घंटों ट्रैफिक को बाधित कर रहे हैं। मनाली के तमाम निजी स्कूलों सहित सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं।
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि उन्हीं टेंपो ट्रैवलर को हिडिंबा, वशिष्ठ, सिमसा और ओल्ड मनाली भेजा जाएगा जिनकी होटल में पहले बुकिंग होगी और होटल में पर्याप्त पार्किंग होगी। अगर होटल में पार्किंग व्यवस्था नहीं रहेगी तो इन गाड़ियों को सवारियां उतार कर वापस पार्किंग में भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें