फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: डावे राम ने पहाड़ी तरानों पर नचाए दर्शक

विज्ञापन
बंजार मेले में लोकगायक डावे राम प्रस्तुति देते हुए।-संवाद
विज्ञापन
बंजार मेले की सांस्कृतिक संध्या में दी बेहतरीन प्रस्तुति, नितिन ने भी लूटी वाहवाही
विज्ञापन

मोहन गुलेरिया ने कपड़े धोयां...गीत से किया दर्शकों का मनोरंजन
संवाद न्यूज एजेंसी

बंजार (कुल्लू)। जिलास्तरीय बंजार मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या कुल्लू के लोकगायक डावे राम कुल्लवी के नाम रही। डावे राम कुल्लवी ने अपनी मधुर आवाज में दर्शकाें को खूब नचाया। उन्होंने एक से बढ़कर एक गीत पेश किए।
कुल्लवी ने श्रृंगा ऋषि महाराज का गीत गाने के बाद साजन निकलू बेकार, ठेकेदारणिये, सेउआ रा निभू बोला सीजन ओ तारा लाड़ी, तेरे लागा दांदे रा चावा, रोहड़ू जाणा मेरी आम्मिये, बोतला फूटी हाय रे नातिया, तेरे से बांकी शोहरी, सैंज म्हारा होटल आदि गीत पेश किए। इससे पहले संध्या में अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग रविंद्र शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सांस्कृतिक संध्या का आगाज नितिन कौशल ने साहिबा रीये बीवीये गीत से किया। मोहन गुलेरिया ने कपड़े धोयां, प्रभा ठाकुर, हरीश तथा कांता ठाकुर ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

रेखा चौहान ने कजरा मोहब्बत वाला गीत पेश किया। राहुल और रमेश कटोच ने भी अपनी प्रस्तुति दी। उत्तम चंद कमांडो ने पहाड़ी रैप गाकर लोगों का काफी मनोरंजन किया। अश्वनी ने पहाड़ी गीतों पर वाहवाही लूटी। सांस्कृतिक संध्या में सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे। ऐसे में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

इस दौरान जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता भूपेंद्र पाल ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता महेंद्र सिंह, गोपी चौहान, मेला कमेटी अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, उपाध्यक्ष इंद्र देव शर्मा, भूपाल ठाकुर, उपाध्यक्ष डूर सिंह, थाना प्रभारी बंजार रामलाल ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
000

बंजार मेले में लोकगायक डावे राम प्रस्तुति देते हुए।-संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें