फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: किशोरावस्था के बदलावों पर छात्र-छात्राओं को जागरूक करेंगे शिक्षक

Mon, 18 Dec 2023 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में अध्यापकों को हेल्थ एंड वेलनेस अंबेसडर बनाया जा रहा है, ताकि किशोरावस्था संबंधी परेशानियों और बदलावों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया जा सके। शिक्षा खंड कुल्लू-दो के तहत आने वाले 47 विद्यालयों (माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक) के 94 अध्यापक-अध्यापिकाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के उपरांत ये अध्यापक और अध्यापिकाएं अपने स्कूलों में विद्यार्थियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान करेंगे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कुल्लू के सहयोग से शिक्षा खंड कुल्लू-दो के 94 अध्यापकों और अध्यापिकाओं को हेल्थ एंड वेलनेस अंबेसडर बनाने के लिए चयनित किया गया है।
उन्हें शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय ढालपुर में 21 से 24 दिसंबर तक विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें चयनित अध्यापक और अध्यापिकाओं को किशोरावस्था में मानव शरीर में आने वाले बदलावों के अलावा किशोरों की समस्याओं और जिज्ञासाओं संबंधी प्रश्नों को हल करने के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के समन्वयक जितेंद्र शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को स्वस्थ रखने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से अध्यापकों को हेल्थ एंड वेलनेस अंबेसडर बनाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें