फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गम क्षेत्रों में विद्यार्थियों को घर-घर जाकर पढ़ाएंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव नैय्यर
विज्ञापन

कुल्लू। कोरोना के मामले बढ़ने के बाद शिक्षा निदेशालय ने नौवीं से 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं लगाने का फैसला लिया है। ऐसे में महज बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थी ही ऑफलइान कक्षाएं लगाने स्कूल आ रहे हैं।
प्री-प्राइमरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है। नेटवर्क न होने के कारण दूरदराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बिना नेटवर्क के दूरदराज क्षेत्रों के हजारों विद्यार्थी जिले के अन्य इलाकों के विद्यार्थियों से पढ़ाई में पिछड़ जाते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। शिक्षा विभाग ने इन विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने की योजना तैयार की है। पूर्व में जिन दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थी पढ़ाई नहीं कर पाते थे, उनके विद्यार्थी अब नहीं पिछड़ेेंगे। विभागीय योजना के तहत अब दुर्गम क्षेत्रों में 100 से अधिक अध्यापक घर-घर जाकर विद्यार्थियों को शिक्षा देंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुल्लू जिले में करीब 2500 विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित हैं। दूरदराज क्षेत्र के इन विद्यार्थियों के पास मोबाइल नेटवर्क ही नहीं है। ऐसे में विद्यार्थियों को ऑफलाइन पढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। उधर, इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुरजीत राव ने कहा कि कुल्लू जिले में करीब 45 से 50 स्कूलों के दायरे में नेटवर्क की समस्या है। जिन क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या है, वहां सप्ताह में दो से तीन दिन अध्यापक घर-द्वार पहुंचकर विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। संवाद
विज्ञापन

कुल्लू के इन स्कूलों के दायरे में नहीं है नेटवर्क
शिक्षा खंड कुल्ल-1 मनिहार, नजां, ढनाली, ग्राहण, ढूजां, रशील, उड्सू, लोअर नजां, तीस, एनआरएसटी झूणी, ग्राहण, रशोल, कुल्लू-2 के कडिंगचा, समाणां, समालग, कडिंगचा, खंड नग्गर के कुकड़ी, काथी, गुआड़, पुलग, खंड आनी के बाहू, भाट, लौण, खंड निरमंड के सराहन, सरगा, खंड बंजार के श्रीकोट, शपनील, शाक्टी, सुजाहू, मझाण, लपाह, गशीण, मझाली आदि में विद्यार्थियों को नेटवर्क समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें