फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पदोन्नति कोटा 60 फीसदी किया जाए ः संघ

विज्ञापन
मनाली में टीजीटी काडर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर से मिलते हुए। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। टीजीटी काडर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर से मिला। एसोसिएशन के चेयरमैन गजेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने संघ की मांगों के बारे में शिक्षा मंत्री को अवगत करवाया।
विज्ञापन

इसमें विद्यालयों में प्रधानाचार्य के रिक्त 490 पदों को भरने की मांग उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अध्यापकों और प्रवक्ताओं की पदोन्नति, पूर्व सैनिकों को सिविल सेवा में वरिष्ठता न दिए जाने की बात कही। संघ के चेयरमैन गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों की 26 हजार की संख्या को देखते हुए प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति का कोटा पचास फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी काडर के पक्ष में किया जाए। 26 अप्रैल 2010 के बाद पदोन्नत होने वाले टीजीटी वर्ग से विकल्प की शर्त को हटाकर पदोन्नति की प्रथम तिथि से 5400 का ग्रेड पे दी जाए। वर्ष 2017 के बाद पदोन्नत प्रधानाचार्यों को जल्द नियमित किया जाए। वर्तमान समय में प्रधानाचार्य प्रवक्ता की ग्रेड पर से ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे शिक्षक वर्ग में रोष है।
उन्होंने कहा कि हर जिला में पर्यावरण मित्र की नियुक्ति की जाए। प्रयोगात्मक विषयों से संबंधित सभी अध्यापकों को भत्ता दिया जाए। शिक्षा मंत्री के माध्यम से कोरोना महामारी के दौर में मुख्यमंत्री राहत कोष में हेड मास्टर ऑफिसर काडर एसोसिएशन एवं पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता संघ ने संयुक्त रूप से दो लाख एक हजार का चेक भेंट किया। मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि स्कूल प्रधानाचार्यों की पदोन्नति सूची सितंबर में जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

टीजीटी काडर की अन्य मांगों पर भी जल्द विचार किया जाएगा। इस दौरान विजय गौतम, यशबीर जंवाल, नरेंद्र ठाकुर, सुरेश कौशल, कमल किशोर, केबल ठाकुर, प्रवीण चंदेल, दर्शन राणा, मनोज, विक्रम वर्मा, संजीव, सुरेंद्र, राकेश रैना, महेंद्र, सुरेश, दिले मोहम्मद, राज कुमार, लवलीन, देशराज, शिव कुमार, सिकंदर, खुशाल चंद, प्रेमपाल, वीरेंद्र, हीरालाल, शेर सिंह, रेखा कुमारी, कुलदीप, यशपाल रणौत, रजनीश, राकेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें