फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्रुत योजना से सुधरेगी कुल्ली में निकासी नालियां

विज्ञापन
कुल्लू नगर परिषद् में निकासी नाली बनाने में जुटे कामगार। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए अम्रुत योजना के तहत नगर परिषद के सभी 11 वार्डों में निकासी नालियों का निर्माण शुरू हो गया है। कोरोना के चलते काम की गति धीमी थी। अब जिला में हालात सामान्य होते ही नालियों के निर्माण का फिर से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

वार्ड दो में पहले जहां अखाड़ा बाजार की गलियों की निकासी नालियों का निर्माण किया गया। अब वार्ड में सब्जी मंडी तथा सुल्तानपुर की ओर जाने वाले रास्तों की नालियों का निर्माण शुरू कर दिया है। नालियों के बन जाने से शहर वासियों को गंदगी और बदबू से राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के कारण लगाए संपूर्ण लॉकडाउन से पहले सुल्तानपुर वार्ड की निकासी नालियों का निर्माण पूरा कर लिया था। अन्य दस वार्डों में लॉकडाउन से कार्य प्रभावित हुआ था। अब दोबारा निकास नालियों को बनाने का काम शुरू किया गया है। इससे शहर के हजारों लोगों को सुविधा मिल पाएगी।
वार्ड दो की पार्षद कुबजा ठाकुर ने कहा कि वार्ड में गंदे पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में प्राथमिकता के आधार पर सुल्तानपुर के बाद अखाड़ा बाजार में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नप का वार्ड नंबर दो कुल्लू जिला का मुख्य बाजार है। जगह पूरी तरह से समतल होने के कारण नालियों के निर्माण में समस्या हो रही थी। इससे लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ता था। अब अम्रुत योजना के तहत गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

नगर परिषद के उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि सभी 11 वार्डों को साफ-सुथरा बनाने की कवायद जारी है। उन्होंने कहा कि कुल्लू शहर की जनता की गंदे पानी की निकासी की मुख्य समस्या को जल्द ही समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अम्रुत योजना से निकासी नालियों का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें