फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह में क्षय रोग से 20 लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में क्षय रोग के मामले साल दर साल बढ़ रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय क्षय रोग निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके बावजूद क्षय रोग के मामले कम नहीं हो रहे हैं। इस साल क्षय रोग से जिला में अभी तक 20 लोगों की जान चली गई है।
विज्ञापन

जिला में 2019 में 2148 मामले क्षय रोगियों के थे। 2020 में 917 नए मामले आए हैं। बीते साल क्षय रोग से 60 लोगों की मौत हुई है। क्षय रोग से निपटने के लिए विभाग की आशा वर्कर डॉट वर्कर की भूमिका निभा रही हैं। क्षय रोग का पता लगाने के लिए जिला के 90 प्रतिशत लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं। यह जानकारी शनिवार को हुई बैठक में सीएमओ कुल्लू डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने दी। डीसी की अध्यक्षता में हुई बैठक में डॉ. ऋचा वर्मा ने कहा कि नियमित दवाई नहीं लेने से क्षय रोग जानलेवा हो सकता है। इसके साथ तंबाकू छुड़ाने पर भी स्वास्थ्य विभाग काम कर रहा है। क्षय रोग के लिए डायबिटीज टेस्ट भी किए जा रहे हैं। गांवों में बच्चों में कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए आंगनबाड़ियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला में 27 से चलेगा सघन डायरिया अभियान
कुल्लू। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र ने कहा कि जिला में 27 जुलाई से 11 अगस्त तक सघन डायरिया पखवाड़ा चलाया जाएगा। इस दौरान आशा वर्करों की ओर से प्रत्येक घर में ओआरएस के पैकेट व जिंक दवाई दी जाएगी। डायरिया होने पर इसकी सूचना तुरंत आशा वर्कर या स्वास्थ्य विभाग को दें। डायरिया की स्थिति में बच्चे या युवा में पानी की कमी न होने दे। डीसी डॉ. ऋचा वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग से कहा कि लोगों में जलजनित रोगों तथा स्कूली स्वास्थ्य कार्यक्रम के अलावा अन्य विभागीय कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए डिजिटल मोड और सोशल मीडिया को माध्यम बनाया जाए। कोविड-19 के दौरान यह आवश्यक है कि गतिविधियां बंद नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें