फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा कंसल्टेंसी देगी युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। युवा रोजगार क्षमता कार्यक्रम के तहत स्नातक डिग्री कर चुके युवाओं को ऑनलाइन कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसिज युवाओं को कंप्यूटर, व्यापार, संचार, साक्षात्कार, मात्रात्मक कौशल, तर्क शक्ति, बॉयोडाटा लेखन का निशुल्क प्रशिक्षण देगी। जिला रोजगार अधिकारी मनोरमा देवी ने कहा कि ऑनलाइन प्रशिक्षण का समय सोमवार से शनिवार तक रोजाना दो घंटे रहेगा। प्रशिक्षण की अवधि 45 से 50 दिनों की होगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के लिए आवेदक की आयु 28 वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदक का स्नातक व स्नातक अंतिम वर्ष का विद्यार्थी होना अनिवार्य रहेगा। इसके लिए परिवार की वार्षिक आय छह लाख से कम होनी चाहिए। डिजीटल प्रशिक्षण के लिए आवेदक के पास स्मार्ट फोन व इंटरनेट होना आवश्यक है। प्रशिक्षण पूरा होने पर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसिज की ओर से प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इसके आधार पर आवेदक को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसिज तथा अन्य बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। इच्छुक आवेदक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू और मोबाइल नंबर 78072-36019 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें