फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदारी करने पहुंचे स्थानीय लोग, सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लूू)। पर्यटन नगरी मनाली के मालरोड पर करीब एक माह के बाद 70 फीसदी दुकानें सोमवार को खुली। दुकानों के लिए पांच घंटे की छूट मिलने से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। लेकिन बिना पर्यटकों के उनका काम धंधा गति पकड़ने में समय लेगा।
विज्ञापन

दुकानें खुलने के बाद पुलिस की भी तैनाती की गई थी, जो दुकानदारों पर नजर रख रही थी। स्थानीय लोगों के अलावा पिछले कुछ दिनों से मनाली में रह रहे पर्यटक भी खरीदारी के लिए दुकानों में पहुंचे। इस दौरान दुकानों के बाहर सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा जा रहा था। मनाली में रेस्तरां बंद रहे और मात्र टी स्टाल, सब्जियां, किराना, दवाइयां तथा जरूरी सामान की दुकानें ही खुली। इन दुकानों में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने दुकानों को खोलने के लिए कुछ घंटे की छूट दी है, जिससे लोगों के साथ दुकानदारों का कामकाज चल पड़े। लेकिन जब तक मनाली में पर्यटक नहीं आता तब तक व्यापार गति नहीं पकड़ेगा। रोहतांग दर्रा भी खुल गया है। ऐसे में होटलियरों को सैलानियों का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें