कटराईं स्कूल के एनएसएस शिविर में सर्वश्रेष्ठ करने पर सम्मानित किए स्वयंसेवी
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटराईं में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया। 22 से 28 जुलाई तक चले शिविर में 50 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। इसमें स्वयंसेवियों ने योग, शारीरिक व्यायाम, परेड, बौद्धिक सत्र, स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि में महत्वपूर्ण योगदान दिया। रविवार को शिविर के समापन पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव देवेंद्र नेगी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
समापन समारोह में स्वयंसेवियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत, देशभक्ति गीत, नेपाली नृत्य, हिमाचली नृत्य, कुल्लवी नाटी की प्रस्तुति दी। मुख्यातिथि देवेंद्र नेगी ने स्वयंसेवियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अनुशासन में गांधी समूह, सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरस्वती समूह, प्रोजेक्ट वर्क में भगत सिंह समूह, खाना बनाने में भृगु समूह और परेड में ब्यास समूह को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एकल गान में सुजल, भाषण में मोहर सिंह और कविता में रक्षित ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यालय के लिपिक पंकज को शिविर में विशेष योगदान देने के लिए सम्मानित किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता धर्मचंद ठाकुर, महिला कार्यक्रम अधिकारी सुजाता शर्मा, कुल्लू कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष हंसराज शर्मा, प्रधानाचार्य मंगल नेगी आदि उपस्थित रहे। संवाद
000