फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रॉयल वैली को हराकर अगले दौर में पहुंचा सुधराणी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुशैणी (कुल्लू)। जिले की तीर्थन घाटी के नागणी खेल मैदान में शेर-ए-सराज मेमोरियल कप 2026 सीजन-3 का आयोजन किया जा रहा है। यह कप बंजार के पूर्व विधायक दिवंगत दिले राम की स्मृति में करवाया जा रहा है। वीरवार को कप के दूसरे दिन तीन मैच खेले गए। पहला मैच एसएसएमजी सुधराणी और ड्रीम इलेवन बांदल के बीच खेला गया। इसमें एसएसएमजी सुधारनी ने बांदल को मात दी।
विज्ञापन

टैक्सी यूनियन गुशैणी और कलवारी के बीच दूसरा मैच हुआ। इसमें टैक्सी यूनियन गुशैणी ने कलवारी को हराया। इसके अलावा तीसरा मैच एसएसएमजी सुधराणी और रॉयल वैली के बीच हुआ। इसमें भी एसएसएमजी सुधराणी ने मैच अपने नाम किया और रॉयल वैली को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। क्रिकेट कप के मुख्य आयोजक गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति सजगता बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें