फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सुचैहण-शांघड़ सड़क का 90 लाख से होगा कायाकल्प

Sat, 21 Feb 2026 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों केसाथ शांघड़ की ओर जाने वाले सैलानियों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

वर्ष 2023 और 2025 की आपदा के दौरान सड़क को पहुंचा है काफी नुकसान

महेंद्र पालसरा
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की सुचैहण-शांघड़ सड़क का कायाकल्प होगा। इससे स्थानीय लोगों के साथ क्षेत्र में जाने वाले सैलानियों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। घाटी जाने वाले सैलानियों की संख्या में भी इजाफा होगा।
विभाग ने सड़क पर 90 लाख रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। इस धन से करीब आठ किलोमीटर के इस मार्ग में टारिंग की जाएगी। साथ ही जहां-जहां सड़क धंसी है, उन स्थानों पर सुरक्षा दीवार और क्रेटवाल लगाने की योजना है। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही सड़क को दुरुस्त करने का कार्य शुरू हो जाएगा। सड़क को ठीक करने के लिए मिले धन और टेंडर प्रक्रिया शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि सड़क की हालत सुधरने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। पर्यटन कारोबारियों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन


आपदा के दौरान पहुंची है सड़क को क्षति
सुचैहण से शांघड़ तक मार्ग की हालत दयनीय है। वर्ष 2023 और 2025 में आई आपदा के दौरान सड़क को काफी क्षति पहुंची है। इसमें जगह-जगह मलबे के ढेर लगे हैं। कई जगह सड़क धंस चुकी है। इसे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है लेकिन सड़क की स्थिति खराब होने से लोगों को सफर करने में परेशानी हो रही है।

नाबार्ड से किया है धन का प्रावधान
सड़क की हालत सुधारने के लिए नाबार्ड ने धन का प्रावधान किया है। इसमें हालांकि एक करोड़ 25 लाख की राशि स्वीकृत की गई है लेकिन इनमें सड़क की टारिंग पर 90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बाकी धन से क्रेटवाल और सुरक्षा दीवार लगाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


सुचैहण-शांघड़ की करीब 8 किलोमीटर लंबी सड़क की टारिंग के लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - पंकज ठाकुर, एसडीओ लोक निर्माण विभाग, लारजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें