फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मॉडल स्कूल के रूप में कार्य कर रहे हैं पीएमश्री विद्यालय

Sat, 21 Feb 2026 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सातों शिक्षा खंडों में 15 पीएमश्री में चल रही पढ़ाई
विज्ञापन

शिक्षा-आधुनिक व्यवस्था की संयुक्त सचिव ने भी समीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के सातों शिक्षा खंडों में 15 पीएमश्री विद्यालयों में पढ़ाई चल रही है। ये सभी मॉडल स्कूल के रूप में कार्य कर रहे हैं। नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने में यह अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
दो दिवसीय दौरे के दौरान खान मंत्रालय (भारत सरकार) में संयुक्त सचिव संदीप कदम ने 19 और 20 फरवरी को जिले के पांच पीएमश्री विद्यालयों का निरीक्षण किया था। उन्होंने विद्यार्थियों की शिक्षा और आधुनिक व्यवस्था की समीक्षा और विद्यार्थियों से संवाद कर शिक्षा और व्यवस्था संबंधी फीडबैक भी लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में कुल 15 पीएमश्री विद्यालय हैं। इनमें दस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक और पांच प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। ये यभी पीएमश्री विद्यालय नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए मॉडल स्कूल के रूप में कार्य कर रहे हैं। पीएमश्री योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं आधुनिक शिक्षा देना है ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें। इन विद्यालयों में कक्षाओं, स्मार्ट क्लासरूम, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाओं की व्यवस्था पूरी तरह से आधुनिक है। पीएमश्री योजना के समन्वयक डाइट कुलदीप शर्मा ने कहा कि जिले के 15 विद्यालयों का चयन पीएमश्री योजना में हुआ है। इन सभी में इस योजना के तहत विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से शिक्षा दी जा रही है। विद्यार्थियों में शैक्षणिक और बौधिक विकास के साथ रचनात्मकता और नवाचार की भावना भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें