फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विज्ञान मेले में छाए निजी स्कूलों के विद्यार्थी

विज्ञापन
भुंतर स्कूल में विज्ञान मेले के  दौरान क्वीज प्रतियोगिता में भाग लेते वि​भिन्न स्कूलो से आए प्र
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर में उपमंडल स्तर पर विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। दो दिवसीय विज्ञान मेले में सरकारी विद्यालय निजी विद्यालयों से पिछड़ते नजर आए। गणित और विज्ञान की रचनात्मक एवं अन्य गतिविधियों में निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। दो दिन शुक्रवार और शनिवार को जूनियर, सीनियर और सीनियर सेकेंडरी तीन वर्गों में प्रश्नोत्तरी, मॉडल, गणित ओलंपियाड की प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में एलएमएस कुल्लू की दिव्यांशी एवं विषवांश ने प्रथम, बीएसएन कुल्लू की योगिता ठाकुर एवं विशाल ठाकुर ने द्वितीय, राजकीय वरष्ठि माध्यमिक विद्यालय खल्याणी की महक एवं थाकेश्वर ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में बीएसएन कुल्लू की निशा एवं अमन ने प्रथम, एलएमएस कलैहली के ईशान एवं रेमिता ने द्वितीय, एसपीएस जरी की हिमानी एवं तनवी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
सीनियर सेकेंडरी वर्ग में एसवीएस बजौरा की प्रियांशी एवं मनु प्रथम, डीएवी मौहल की अवनी और हिशे द्वितीय, भारत भारती ढालपुर के शयांक एवं प्रगति तृतीय रहीं। इनोवेटिव मॉडल जूनियर में ब्रह्म ऋषि शिक्षा निकेतन की म्यूरी कौशल प्रथम, एसवीएस बजौरा की सेजल द्वितीय, भारत-भारती की अनन्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में एसवीएस बजौरा के सिद्धांत ठाकुर ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय की आयशा द्वितीय और मैक्स स्कूल के जनक राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

गणित ओलंपियाड के जूनियर वर्ग में एलएमएस कलैहली के पत्युश ने प्रथम, भारत-भारती ढालपुर के प्रियांश ने द्वितीय, डीएवी मौहल की अपूर्वा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भल्याणी की कंचन ने प्रथम, एलएमएस कलैहली के प्रभाव ने द्वितीय, एसवीएस बजौरा की वैष्णवी ने तृतीय स्थान हासिल किए। सीनियर सेकेंडरी में डीएवी की आदेशिका प्रथम, एसवीएस बजौरा की सेजल द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायसन की सिमरन तृतीय स्थान पर रही। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक गायत्री ठाकुर ने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन जिला स्तर के लिए किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें