मनाली (कुल्लू)। नगर परिषद मनाली का चुनाव लटकने से व्यापार मंडल मनाली खफा है। व्यापार मंडल ने शनिवार दोपहर रामबाग में बैठक कर अध्यक्ष का चुनाव जल्द से जल्द करवाने की मांग की है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि पिछले डेढ़ महीने से नगर परिषद अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकल रहा।
इससे मनाली में अव्यवस्था का आलम बना हुआ है। सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। मालरोड में हर कोई चलती-फिरती दुकानदारी चला रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर व्यापार मंडल को आवाज उठाने की जरूरत पड़ी तो उनका साथ दें।