फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: छाता भूलू तेरे घौरा रा टाले... पर झूमे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पेज पांच लीड
विज्ञापन

सराज वैली छात्र संगठन के समारोह में लोकगायक रमेश ठाकुर ने बांधा समां
कुल्लवी, पहाड़ी गीतों की प्रस्तुति पर नाचे दर्शक दीर्घा में बैठे सहपाठी

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ऐतिहासिक लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र ढालपुर में रविवार को स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू के सराज वैली छात्र संगठन ने वार्षिक समारोह मनाया। इसमें उपमंडल बंजार की सराज वैली के छात्र-छात्राओं सहित लोक कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने कलाकेंद्र के मंच पर अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। विद्यार्थियों ने कुल्लवी, पहाड़ी, पंजाबी और फिल्मों गीतों पर कार्यक्रम पेश कर दर्शक दीर्घा में बैठे सहपाठियों को खूब नचाया। लोकनृत्य, समूहगान और फैशन शो की प्रस्तुतियां वार्षिक समारोह में आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में लोकगायक रमेश ठाकुर ने अपनी आवाज के जादू से विद्यार्थियों का खूब मनोरंजन करवाया। रमेश ने युवाओं को खूब नचाया। उन्होंने कुल्लवी, हिंदी और पंजाबी गीतों की प्रस्तुति से सबका मन मोहा। विद्यार्थी उनके गीतों छाता भूलू तेरे घौरा रा टाले.., बांकी पडोसने..., सैंज म्हारा होटल..., हीरा ठकरेनिये..., लाल लाल सेऊआ रा दाना... गीतों पर खूब झूमे। सराज वैली छात्र संगठन के अध्यक्ष तेजस्वी ठाकुर ने कहा कि संगठन वार्षिक समारोह का आयोजन करता है। इस साल भी कलाकेंद्र में समारोह का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें