फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अटल सदन में माई री मैं का से कहूं... नाटक का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय रंगमंडल की ओर से आयोजित हिम रंग षष्ठी ग्रीष्मकालीन नाट्य उत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। अटल सदन केे ऑडिटोरियम में नाटक माई री मैं का से कहूं का प्रभावशाली मंचन हुआ। नाटक को दर्शकों से उत्साहपूर्ण, भावनात्मक और सराहनापूर्ण प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।
विज्ञापन

इसमें अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार मुख्यातिथि रहे। नाटक राजस्थान के प्रख्यात साहित्यकार विजयदान देथा की प्रसिद्ध कहानी दुविधा पर आधारित रहा। माई री मैं का से कहूं नाटक में स्त्री की इच्छा, संवेदना, स्वायत्तता और सामाजिक मर्यादाओं के बीच चलने वाले द्वंद्व की मार्मिक कथा को शामिल किया। यह नाटक समाज की उस विडंबना को उजागर करता है, जो समानता और प्रगतिशीलता की बात तो करता है लेकिन स्त्री की स्वतंत्र इच्छा को आज भी सीमित दायरों में बांधकर रखा जाता है।
नाटक की कथा एक नवविवाहिता स्त्री के इर्द-गिर्द घूमती है। इसका पति विवाह के तुरंत बाद व्यापार के सिलसिले में घर से दूर चला जाता है। उसके जाने के बाद एक भूत, जो उस स्त्री पर मोहित हो जाता है, पति का रूप धारण कर उसके जीवन में प्रवेश करता है। कथा के माध्यम से स्त्री की इच्छाओं, उसके अधिकारों, सामाजिक बंधनों और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के प्रश्नों को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें