फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आईटीआई के प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

विज्ञापन
नशे पर प्रहार के लिए आईटीआई कुल्लू के प्र​शिक्षु शहर में रैली निकालते हुए। -संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कुल्लू के प्रशिक्षुओं ने शुक्रवार को रैली निकालकर नशे के दुष्प्रभावों से लोगों को जागरूक किया। प्रशिक्षुओं ने आईटीआई परिसर से वनमंडलाधिकारी कार्यालय, खंड विकास अधिकारी कार्यालय, लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र, ढालपुर चौक, भुट्टी चौक, रथ मैदान होते हुए आईटीआई तक रैली निकाली।
विज्ञापन

उन्होंने रैली और नारों के माध्यम से लोगों खासकर युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। आईटीआई के प्रशिक्षक भीष्म सिंह ठाकुर ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में 26 जून तक नशा मुक्त सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विद्यार्थियों, युवाओं और आम जनता को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आईटीआई कुल्लू के प्रशिक्षुओं ने शहर में रैली निकाल लोगों को जागरूक किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें