ऊझी घाटी के हरिपुर स्कूल में बुधवार से प्राथमिक स्कूलों की जिला स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू हुई। मनाली कांग्रेस अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतियोगिता में जिला भर से भाग ले रहे करीब 400 छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। बच्चों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने स्कूली खेलों के सफल आयोजन के लिए अपनी एच्छिक निधि से दस हजार रुपये भी प्रदान किए।
स्कूली जिला कुल्लू क्रीड़ा संघ के सचिव धर्म चंद ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के करीब 400 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। खेलों में वालीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन तथा एथलीट का भी आयोजन होगा। वही शाम छह बज से सांस्कृतिक कार्यक्रमों होंगे। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के मुख्य संरक्षक इंद्र ठाकुर, जिला कुल्लू के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीने राम भारद्वाज, सचिव बिहारी लाल परमार, कोषाध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर, बुद्धि प्रकाश के अलावा विभिन्न स्कूलों से आए अध्यापक मौजूद रहे।