अंडर-19 छात्र वर्ग बंजार खंड की खेल प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बंजार में करवाई गईं। शुक्रवार को तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। प्रतियोगिता में बंजार खंड के 26 स्कूलों के करीब 500 छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का समापन बंजार स्कूल की प्रधानाचार्य छिमे डोलमा और एसएमसी अध्यक्षा इंदिरा शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता की कबड्डी प्रतिस्पर्धा में सीसे स्कूल शैंशर ने प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं सीसे स्कूल सैंज ने दूसरा स्थान हासिल किया। खो-खो में ब्रैहण स्कूल प्रथम और जीभी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। वॉलीबाल प्रतियोगिता में एसईटी स्कूल बंजार प्रथम और कलवारी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन प्रतियोगिता में पहले स्थान पर बंजार और दूसरा स्थान पुजाली स्कूल ने हासिल किया। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता रहने वाली टीमों को मुख्य अतिथि ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बंजार जोन खेल प्रतियोगिता के इंचार्ज रामनाथ, शारीरिक शिक्षक संघ के प्रधान महेंद्र राणा और विभिन्न स्कूल के अध्यापक और स्कूल प्रबंधन समिति सदस्यों ने भाग लिया।