फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शिरढ़ में काली हाणटिये पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
काहिका उत्सव में लोक कलाकार गोपाल चौधरी ने दीं शानदार प्रस्तुतियां
विज्ञापन

उत्सव के समापन पर देव परंपराओं का किया निर्वहन


संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। ऊझी घाटी के शिरढ़ में बुधवार को सात दिवसीय ऐतिहासिक शिरढ़ काहिका उत्सव का समापन हो गया। बुधवार को अंतिम दिन काहिका उत्सव में देव परंपराओं का निर्वहन किया गया। अंतिम दिन काहिका उत्सव में काफी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
श्रद्धालुओं ने स्थानीय देवता काली नाग और अन्य देवताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। सात दिनों तक यहां पर अलग-अलग देव परंपराओं का निर्वहन किया। मेले में खेलकूद के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। समापन समारोह में राज कुमार ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि मेले हमारी धरोहर हैं। इसी बहाने देवी-देवताओं और लोगों का भी मिलन हो जाता है। आज का युवा वर्ग नशे की चपेट में आ रहा है, इसलिए हर गांवों में कमेटी बनाई जानी चाहिए। स्थानीय लोगों को पुलिस की सहायता कर नशे को जड़ से खत्म करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशेड़ियों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की आवश्यकता है। कुल्लू के लोक कलाकार गोपाल चौधरी ने शानदार नाटी गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने लोतू फुहाला, काली हाणटिये, बाऊली शिल्पा, तेरा भलेखा खाउए आदि गीत गाए। लोक कलाकार ट्विंकल ने भी पहाड़ी गीत पेश किए। इस दौरान मेला कमेटी अध्यक्ष आदर्श ठाकुर, युवा मंडल प्रधान गणेश, नकुल ठाकुर, विशाल, अभिषेक, अमित, शिरढ़ पंचायत प्रधान चित्रलेखा भार्गव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें