फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग में घटी सैलानियों की संख्या

Sat, 22 Aug 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मनाली
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतांग में सैलानियों की संख्या कम हो गई है। करीब 100 से 150 वाहन की रोहतांग जा रहे हैं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने 1000 वाहनों के रोहतांग जाने के लिए हरी झंडी दिखा दी है।
विज्ञापन


बावजूद सैलानी कम ही मात्रा में रोहतांग जा रहे हैं। मनाली के 90 फीसदी होटलों में भी कारोबार ठप पड़ गया है। 17 अगस्त को कोर्ट से मिली मोहलत खत्म होने के बाद प्रशासन ने रोहतांग जाने पर सभी प्रकार के वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद मनाली में सैलानियों की संख्या भी घट गई थी।

कोर्ट ने फिर से रोहतांग के लिए एक हजार वाहनों को भेजने की अनुमति दे दी है। सैलानियों की कमी के कारण अब रोहतांग करीब हररोज 100 और 150 वाहन ही जा रहे हैं।
विज्ञापन


मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान एवं कुल्लू मनाली पर्यटन विकास मंडल के प्रधान अनूप राम ठाकुर का कहना है कि जुलाई से लेकर 15 सितंबर तक वैसे भी मनाली में पर्यटकों की संख्या एक दो प्रतिशत तक गिर जाती है। रोहतांग मनाली का प्रमुख पर्यटन स्थल है।

रोहतांग पर एनजीटी के दखल के बाद सैलानियों की संख्या घटी है। जिला पर्यटन अधिकारी रतन गौतम ने बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशानुसार कार्य किया जा रहा है। कहा कि तीन दिनों से रोहतांग जाने वाले वाहनों की संख्या 100 से 150 तक ही रही है।

एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि रोहतांग जाने वाले सैलानियों की संख्या तो कम है ही साथ में लाहौल जाने वाले वाहनों की संख्या भी 100 से कम हो गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें