ऊझी घाटी के सोयल में आराध्य देवता जमदग्नि ऋषि के सम्मान में
शाउण मेला मनाया गया। मेले में लरांकेलो के महादेव, बराण के महादेव, सजला
के विष्णु, करंजा की माता दोचा-मोचा, शूरू के थान देवता, सोयल की माता
कोटली और हरिपुर की माता नीलासूरी मेहमान देवी-देवता के रूप में मौजूद रहे।
मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन जिला परिषद अध्यक्ष हरिचंद
शर्मा ने किया। 1 लाख 26 हजार से नवनिर्मित सांस्कृतिक मंच का जिप अध्यक्ष
ने लोकार्पण किया।
खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजेता रही टीमों को पुरस्कृत
किया। तीन दिवसीय मेले के समापन पर लोक कलाकार सुख राम और राजेंद्र सोनी ने
कुल्लवी गीत पेश का वाहवाही लूटी।
सुख राम ने ..हिउंआ रे लागे पूणे, ..ओ
सुमित्रा मिलदी ऐजे आदि अन्य गीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया। राजेंद्र
सोनी ने ..सुरमणिए और इना बाड़ियां जो तुड़का ला और बबली प्यारिए आदि गीत
गाए।
अन्य कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी। सोयल पंचायत के प्रधान जीत राम
उपप्रधान लाल चंद सहित सभी वार्ड सदस्यों ने भाग लिया।