फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबी फसल की पैदावार बढ़ाएगी बर्फबारी-बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमी चंद भंडारी
विज्ञापन

कुल्लू/खराहल। जिले में बर्फबारी और बारिश रबी फसल के लिए संजीवनी का काम करेगी। साथ ही मटर, लहसुन, गेहूं और जौ की पैदावार को भी बढ़ाएगी। बारिश से पर्याप्त नमी होने से खेतों में खाद डालने का उपयुक्त समय है। इस बार मौसम तमाम फसलों के अनुकूल चल रहा है।
समय-समय पर बारिश और बर्फबारी होने से किसान और बागवान काफी खुश हैं। दो दिन से निचले इलाकों में बारिश और ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से रबी फसल का उत्पादन उम्दा होने की उम्मीद जगी है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि समय-समय पर हो रही बारिश और बर्फबारी गेहूं, जौ, मटर, लहसुन और प्याज सहित साग सब्जियों के लिए संजीवनी का काम करेगी। जिले में नगदी फसल में मटर और लहसुन की बड़े पैमाने पर पैदावार हो रही है। इनकी खेती से किसान अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं। जिले में लहसुन का 1500 हेक्टेयर भूमि में उत्पादन हो रहा है। मटर की खेती 2000 हेक्टेयर पर किसान कर रहे हैं। लहसुन और मटर का कारोबार करोड़ों में होता है। कृषि विभाग कुल्लू उपनिदेशक डॉ. पंजवीर ठाकुर ने कहा कि इस बार मौसम फसलों के अनुकूल चल रहा है। आगे भी इसी तरह मौसम अनुकूल रहता है तो निश्चित ही रबी फसल का उत्पादन उम्दा होगा। फसल में कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार ही खादों का प्रयोग करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े पैमाने पर हो रही गेहूं की खेती, बढ़ेगा उत्पादन
गेहूं की खेती जिले में बड़े पैमाने पर हो रही हैं। जौ, प्याज की खेती भी किसान अपनी जरूरत के मुताबिक कर रहे हैं। किसान अमित ठाकुर, महेश शर्मा, चमन, सुनू राम, जोग राज, खेम सिंह, कमल, ज्ञान ठाकुर ने कहा कि इस बार समय-समय पर बर्फबारी और बारिश का क्रम जारी है। ऐसे में कृषि और बागवानी के लिए बारिश और बर्फबारी वरदान साबित होगी। इससे रबी फसल का उत्पादन उम्दा होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें