फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी में एहतियात बरतें लोग और सैलानी

विज्ञापन
औट-लुहरी हाईवे पर जलोड़ी दर्रा में हुई बर्फबारी के कारण मार्ग बंद हो गया है। फोटो--संवाद। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में पिछले सप्ताह से शुरू हुई बारिश-बर्फबारी और खराब चल रहे मौसम के चलते जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने एडवाइजरी जारी कर स्थानीय लोगों तथा सैलानियों से एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पुलिस रिपोर्ट के अनुसार रविवार रात जलोड़ी जोत पर तीन इंच हिमपात रिकॉर्ड किया गया है। रोहतांग दर्रा, अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में भारी बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय लोग और सैलानी बर्फबारी के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों का रुख न करें और नदी नालों से दूर रहें। ऊंचाई वाले इलाकों में हो रही लगातार बर्फबारी के कारण बाहरी राज्यों से लगातार सैलानियों की आमद बढ़ रही है। ऐसे में सैलानी ज्यादा रोमांच के चलते कई बार उन क्षेत्रों का भी रुख करते हैं, जहां जान पर खतरा बना रहता है। सैलानी इस तरह का जोखिम न उठाएं।
उपायुक्त ने स्थानीय लोगों से भी बारिश बर्फबारी के बीच दैनिक कार्यों को निपटाने के लिए अनावश्यक जोखिम उठाने से बचने की अपील की है। उपायुक्त ने पर्यटकों से आग्रह किया है कि वे ऊंचाई वाले अथवा बर्फबारी वाले क्षेत्रों में निजी वाहनों को न लेकर जाएं। साथ ही ट्रैकिंग रूटों पर जाने की भी कोशिश न करें। उन्होंने पर्यटन कारोबारियों से अपील की है कि पर्यटकों को गुमराह न करें। उन्हें संभावित खतरों से अवगत करवाएं। उन्होंने स्थानीय लोगों तथा सैलानियों से किसी भी आपात की स्थिति में टोल फ्री नंबर 1077 पर सूचित करने को कहा है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिले के समस्त एसडीएम और तहसीलदारों को हर समय सतर्क रहने के लिए कहा। कहा कि मौसम साफ भी होता है तो भी बर्फीले क्षेत्रों की ओर रुख न करें, क्योंकि ऐसे क्षेत्रों में तापमान काफी कम रहता है और फिसलन के कारण जान को जोखिम में डालना ठीक नहीं है। इस दौरान पत्थर अथवा ल्हासे गिरने के कारण वाहन को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें