फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्मृति ठाकुर बनी मिस फ्रेशर

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की छात्रावास इकाई (जनजातीय कन्या छात्रावास) में फ्रेशर पार्टी का आयोज
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की छात्रावास इकाई (जनजातीय कन्या छात्रावास) में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रवेश लेने वाली फ्रेशर छात्राओं का स्वागत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा मुख्यातिथि रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ. राकेश राणा और विशेष अतिथि के रूप में प्रो. रत्तन नेगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जनजातीय छात्रावास की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें मिस फ्रेशर का चुनाव और जनजातीय परिधान में सजकर लाहौली नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। मिस फ्रेशर के लिए प्रतिभागी छात्राओं को कई पड़ावों को पार करना पड़ा। मिस फ्रेशर स्मृति ठाकुर को चुना। मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने छात्रावास में रहने के फायदों से अवगत करवाया। इस दौरान छात्रावास सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. कंचन, डॉ. हरी सिंह, प्रो. मोनिका, अधीक्षक सतीश और लिपिक टीना आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें