फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रैला गांव में मनाया हूम, मशाल जलाकर भगाईं बुरी शक्तियां

विज्ञापन
सैंज घाटी के अप्पर रैला गांव में माता भगवती  आशापुरी के सम्मान में आयोजित हूम पर्व में भाग लेते
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। जिले की सैंज घाटी के अपर रैला गांव में माता भगवती आशापुरी के सम्मान में हूम (पर्व) मनाया जा रहा है। बीते शनिवार रात्रि माता के मंदिर में सिद्धि विनायक पूजन से पर्व की शुरुआत हुई। पुजारी कल्याण संघ के अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने मंदिर में सिद्धि विनायक पूजन किया। इसके उपरांत देव परंपराओं का निर्वहन किया गया। देव परंपरा का निर्वहन करने के लिए 40 फुट लंबी मशाल बनाई। देवता रिंगू नाग के रिंगू वन से मशाल को हारियानों ने माता के मंदिर परिसर तक परिक्रमा करते हुए लाया।
विज्ञापन

इस मशाल की परिक्रमा के दौरान हारियानों ने गालियों से भूत-प्रेतों को भगाया। गांव के हर घर में बुरी शक्तियों को भगाने के लिए मशालें जलाई गईं। इसके बाद सुबह भगवती आशापुरी ने रिंगू वन के लिए प्रस्थान किया। रिंगू वन में देव गतिविधियों की प्राचीन रस्में निभाई गईं।
उसके उपरांत गलूआगे गांव में भंडारे का आयोजन किया गया। माता के कारदार कली राम, टीकम राम ने कहा है कि माता का हूम भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इससे समस्त हारियान क्षेत्र में बुरी शक्तियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही पूरे हारियान क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि रहती है। इस दौरान माता के गूर जयदेव, धामी चंदे राम, ओमदत, पालसरा लिखत राम, भंडारी टीकम राम, यान सिंह नेगी, प्रेम पालसरा, केहर सिंह, बजंतरी प्रमुख शिव राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें