फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर फिसलन, घाटी से बाहर नहीं दौड़ीं निगम की बसें

विज्ञापन
औट-लुहरी हाईवे पर बर्फबारी के कारण फंसे वाहन। मार्ग अभी बहाल नहीं हो पाया है। -संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। जिले में भारी बर्फबारी से सड़कों पर फिसलन है। इसको देखते हुए एचआरटीसी केलांग ने घाटी के भीतर ही बस सेवा को चलाया है। रविवार को पथ परिवहन निगम केलांग की एक बस उदयपुर से केलांग की तरफ सुबह 9:30 बजे बस रवाना हुई, जबकि केलांग से उदयपुर के लिए प्रात: 10 बजे बस चलीं।
विज्ञापन

सड़कों की मौजूदा हालात के मद्देनजर फिलहाल कुल्लू और केलांग के मध्य बस सेवा स्थगित रही। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगलचंद मनेपा ने बताया कि जैसे ही सड़क अनुकूल होगी केलांग से कुल्लू और कुल्लू से केलांग मार्ग पर बस सेवा आरंभ की जाएगी। उन्होंने बताया कि बीते दिनों बर्फबारी के बाद केलांग डिपो की सभी लंबे रूटों की बसें मनाली से संचालन किया जा रहा है। कुल्लू पुलिस के अनुसार अटल टनल साउथ और नार्थ पोर्टल के आसपास सड़क पर बर्फ जमने के कारण अटल टनल रोहतांग के लिए केवल फोर-बाई-फोर वाहन में सवार पर्यटकों को ही सुरंग से लाहौल घाटी में प्रवेश करने की अनुमति दी गई है। सभी प्रकार के वाहनों में पांगी और लाहौल के लोग अटल टनल के आरपार हो सकते हैं।
एसपी मानव वर्मा ने बताया कि सप्ताह में सोमवार और वीरवार को अटल टनल के रखरखाव के चलते सुबह सात बजे से साढ़े नौ बजे ढाई घंटे तक बंद रहेगी। उन्होंने चालकों को समयसारिणी देखकर अटल टनल से गुजरने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें