उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उदयपुर-केलांग मार्ग पर जाहलमा पुल के पास सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे पहाड़ी से चट्टानें सड़क पर आ गिरीं। इसके चलते एसकेटीटी संडक साढ़े तीन घंटे बंद रही।
इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम ने मौके पर पहुंचकर मशीनों की मदद से सड़क से मलबा हटाया और मार्ग को छोटे वाहनों के लिए बहाल किया।
उदयपुर में तैनात 94 आरसीसी के ओसी मेजर पारस ने बताया कि जाहलमा पुल के आसपास का क्षेत्र अभी असुरक्षित है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल सिर्फ छोटे वाहनों को ही अनुमति दी गई है। बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। संवाद