सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। विधायक बनने के बाद अनुराधा राणा ने पहली बार पंचायती राज चुनाव में जिला परिषद पद के उम्मीदवार के समर्थन में मतदान किया। विधायक ने तेलिंग स्थित बूथ नंबर-1 रांगचा में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र गांवों की आत्मा में बसता है और पंचायतें उसकी सबसे मजबूत कड़ी हैं। ग्रामीण विकास, जनभागीदारी और स्थानीय समस्याओं के समाधान में पंचायतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यही कारण है कि पंचायतों को ग्रामीण संसद कहा जाता है।
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव केवल प्रतिनिधियों के चयन की प्रक्रिया नहीं हैं, बल्कि लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। संवाद