लौहाल में स्कींइंग कोर्स का समापन
- फोटो : अमर उजाला
लाहौल में सात दिवसीय बेसिक स्कीइंग कोर्स करवाया गया। जिसका समापन वीरवार को उपायुक्त लाहौल-स्पीति विवेक भाटिया ने किया। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के तत्वाधान में लायुल माउंट्रेनिंग स्कीइंग एसोसिएशन ने इस बेसिक कोर्स का आयोजन किया। एलीमेंटरी स्कीइंग प्रतियोगिता में गोंपाथांग के नावांग टशी ने पहला स्थान झटका। वहीं केलांग के नावांग नोरबू दूसरे और केलांग के ही आर्यन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को उपायुक्त विवेक भाटिया ने स्कीइंग बेसिक कोर्स का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
लायुल माउंट्रेनिंग के महासचिव ज्ञलसन ठाकुर ने बताया कि पहले बेसिक कोर्स तुपचिलिंग मठ के समीप आयोजित किया गया, लेकिन बर्फ पिघलने के कारण इसे कोकसर शिफ्ट किया गया। बेसिक कोर्स और स्कीइंग प्रतियोगिता में घाटी के करीब 15 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी कोकसर स्लोपस में स्कीइंग का लुत्फ उठाया। एसोसिएशन के प्रधान नोरबू पंास ने बताया कि संस्था के प्रशिक्षक वंज्ञाल तथा सुनील ने इस दौरान बच्चों को बेसिक स्कीइंग के गुर सिखाए। संस्था पिछले करीब दो दशकों से लाहौल घाटी के बच्चों के साथ ही नौजवानों को स्कीइंग कोर्स करवाता आ रहा है। जिसमें स्थानीय प्रशासन का भरपूर सहयोग मिलता रहा है। उपायुक्त ने विजेता स्कीयरज के साथ कोर्स में शामिल सभी बच्चों को बधाई देते हुए इस साहसिक खेल में और बेहतर करने की शुभकामनाएं दीं।