फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बेहतर करने पर सिंहण की एसएमसी सम्मानित

Tue, 13 Feb 2024 07:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। राजकीय उच्च विद्यालय सिंहण में मंगलवार को आम सभा का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल प्रबंधन के कार्यों में अव्वल रहने पर एसएमसी (स्कूल प्रबंधन समिति) के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। मुख्याध्यापक नरेश धीमान ने कहा कि एसएमसी ने खंड स्तर पर पहला और जिलास्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

यह गर्व की बात है। इसके लिए स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रोशन लाल ठाकुर, नीमत राम, तापे राम, जयवंती, बोदी देवी, बंती देवी और पिंगला देवी आदि को सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधन समिति से भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग की कामना है। बैठक में अध्यापकों के रिक्त पदों पर भी चर्चा हुई।
अभिभावकों ने कहा कि स्कूल में शिक्षकों के आठ पद रिक्त हैं और बच्चों की परीक्षाएं सिर पर हैं। कैसे विद्यार्थी बिना पढ़े परीक्षा में बेहतर कर पाएंगे। अभिभावकों की मानें तो कई बार विभाग के समक्ष मामला उठाया गया है, लेकिन शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पाई है। उन्होंने शिक्षा विभाग और सरकार से सिंहण स्कूल में शिक्षकों के सभी रिक्त पद भरने की मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें