फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें बंद, बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले में शनिवार और रविवार को प्रशासन ने बाजार बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। बाजार बंद में व्यापारियों ने भी प्रशासन का पूरा सहयोग किया। शनिवार को व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं।
विज्ञापन

बाजार बंद होने के कारण लोग भी अपने घरों में ही रहे। कोरोना को हराने के लिए लोग जागरूक दिखे, लोगों ने बेवजह शहर का रुख नहीं किया। बाजार बंदी के कारण शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दवा और आवश्यक वस्तुओं की दुकानों में भी लोग कम ही नजर आए। जिला मुख्यालय कुल्लू में संक्रमण की रोकथाम के लिए घोषित बंदी सफल रही।
शहर के मुख्य बाजार ढालपुर, सरवरी, लोअर ढालपुर, अखाड़ा बाजार में दुकानें बंद रहीं। ढाबा, रेस्तरां भी इक्का-दुक्का जगहों पर ही खुले रहे। सुबह 11 बजे के करीब बस अड्डा ढालपुर में सवारियां नजर नहीं आई। सवारियों के बिना बस अड्डा वीरान दिखा। दोपहर 12 बजे लोअर ढालुपर का नजारा भी कुछ ऐसा ही दिखा। सड़क के दोनों ओर की दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन

सबसे अधिक व्यस्त रहने वाले इस बाजार में दो-चार लोग ही आवाजाही करते दिखे। एक बजे अखाड़ा बाजार में भी यही स्थिति रही। शहर की मुख्य सड़क पर कुछ वाहन दौड़ते नजर आए, लेकिन पूरा बाजार बंद रहा। करीब डेढ़ बजे तक सरवरी बस अड्डा में सवारियां न होने के कारण बसों का जमावड़ा देखने को मिला। वहीं, ऑटो
और टैक्सी चालक भी पूरा दिन सवारियों का इंतजार करते रहे। बसों में भी सवारियों की संख्या अन्य दिनों से आधा देखने को मिली। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि बेवजह बाजारों में घूमने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आ रही है।

कुल्लू की विपाश मार्किट रही बंद- फोटो : Kullu

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें