कुल्लू। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू में अध्ययनरत विद्यार्थी इन दिनों अपनी घाटी के अनुसार छात्र संगठन की कार्यकारिणी का गठन कर रहे हैं। रविवार को खराहल घाटी के विद्यार्थियों ने बैठक कर शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए खराहल वैली छात्र संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया है।
इसमें शिवांश शर्मा को अध्यक्ष तथा मानसी चौहान को सभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष विकास शर्मा और कशिश शर्मा, उपसभा अध्यक्ष शिवांग पठानिया और देवांशी ठाकुर, महासचिव स्वराज राणा, सचिव दीया ठाकुर, कोषाध्यक्ष निखिल ठाकुर तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख रोहित ठाकुर को चुना गया। संवाद