फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मिले शिव-पार्वती, साथ आए गणपति और कार्तिकेय

विज्ञापन
कुल्लू दशहरा उत्सव के पाचवें दिन शिव परिवार एक साथ हुआ मिलनमोबाइल के कैमरों में कैद करते देवलू 
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में रविवार को ढालपुर में शिव परिवार का दिव्य मिलन आकर्षण का केंद्र रहा। बिजली महादेव, माता पार्वती, कार्तिकेय स्वामी और गणपति को एक साथ देखकर देवलू और श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इस दुर्लभ पल के साक्षी बनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने इस अद्भुत देव मिलन को अपने मोबाइल फोन और कैमरों में कैद किया।
विज्ञापन

अस्पताल के समीप स्थित बिजली महादेव के अस्थायी शिविर में सुबह पूजा-अर्चना के बाद देव मिलन की प्रक्रिया शुरू हुई। पूर्वाह्न करीब 11:15 बजे मनाली के सिमसा से कार्तिकेय स्वामी अपने पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप के बीच अपने पिता बिजली महादेव से मिलने पहुंचे। इसी दौरान गणपति और माता पार्वती भी अपने अस्थायी शिविर से बाहर आए। इसके बाद करीब एक घंटे तक शिव परिवार का मिलन हुआ।
देव मिलन के दौरान कभी कार्तिकेय स्वामी तो कभी गणपति अपने माता-पिता भगवान शिव और माता पार्वती की परिक्रमा करते नजर आए। देव मिलन के बाद माता पार्वती, कार्तिकेय स्वामी और गणपति एक साथ बिजली महादेव के अस्थायी शिविर में विराजमान हुए। दर्शन करने पहुंचे सचिन शर्मा, प्रकाश ठाकुर, प्यारे लाल, बलदेव राज, सोमलता और राम प्यारी ने कहा कि शिव परिवार को एक साथ देखने का यह अवसर साल में एक बार मिलता है। बिजली महादेव के कारदार विनेंद्र जंवाल ने बताया कि देवलू पूरे साल इस खास पल का इंतजार करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें