फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कटेरनी में पहली जुलाई से शतचंडी महायज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। घाटी के शिव शक्ति मंदिर कटेरनी में 1 से 5 जुलाई तक श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा एवं महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन स्वामी गंगा नंद तीर्थ के सान्निध्य में संपन्न होगा। आयोजन के पहले दिन 1 जुलाई को सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके उपरांत वरुण आह्वान एवं विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। 2 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक भजन-कीर्तन का आयोजन होगा।
विज्ञापन

3 जुलाई को मां ज्वाला जी की ज्योति के लिए प्रस्थान किया जाएगा। 4 जुलाई को दोपहर 2 बजे मां ज्वाला जी की ज्योति का आगमन होगा, जबकि शाम 6 बजे से रात्रि 1:30 बजे तक भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। 5 जुलाई को आयोजन का समापन होगा। इस दिन सुबह 10 बजे 108 कन्याओं का पूजन, पूर्वाह्न 11:30 बजे पूर्णाहुति तथा दोपहर 1 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित महापुराण कथा एवं महायज्ञ में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें