भुंतर में देवलूओ के साथ शाही स्नान को पहुची मााता ज्वाला।-संवाद
भुंतर (कुल्लू)। भुंतर स्थित ब्यास और पार्वती नदी के संगम स्थल पर शमशी की अधिष्ठात्री माता ज्वाला ने शाही स्नान किया। माता ज्वाला ने रविवार सुबह शाही स्नान की देव परंपरा का निर्वहन किया। इसके सैकड़ों श्रद्धालु साक्षी बने। माता के हारियानों और श्रद्धालुओं ने भी संगम स्थल पर आस्था की डुबकी लगाई।
देव वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों से सारा माहौल गूंज उठा। संगम स्थल पर माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देव परंपरा का निर्वहन करने के बाद माता ज्वाला अपने देवालय की ओर रवाना हुईं। माता का शमशी स्थित मंदिर से संगम स्थल तक पहुंचने और संगम स्थल से वापस मंदिर आने तक श्रद्धालुओं ने जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत भी किया। उधर, जिला मुख्यालय कुल्लू में चल रहे फाग मेला का भी देव नियमों का पालन करते हुए रविवार को समापन हुआ है। तीन दिन तक अखाड़ा बाजार में फाग मेला की परंपरा को निभाया गया।