कुल्लू के शमशी में नाटक कार्यशाला में प्रस्तुति देते स्कूली बाल कलाकार।-संवाद
भुंतर/कुल्लू। स्कूली विद्यार्थियों के विकास के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला शमशी में बाल नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 21 दिन तक चलेगी। इसमें रंगसभा समूह महोगी एवं शमशी के अध्यक्ष एवं युवा रंगकर्मी परमानंद विद्यार्थियों को रंगमंच की बारीकियां सीखा रहे हैं।
रंगकर्मी परमानंद ने कहा कि भविष्य में शमशी और आसपास के गांवों से आने वाले इच्छुक विद्यार्थियों के साथ मिलकर नाटक तैयार करने की योजना है। प्राथमिक पाठशाला शमशी के विद्यार्थियों के लिए 8 जून से कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का समापन लघु नाटक के मंचन से किया जाएगा। परमानंद ने नाट्य विधा की बारीकियां प्रसिद्ध रंगकर्मी केहर सिंह ठाकुर से सीखीं हैं। संवाद