कुल्लू के देवसदन में आयोजित सेवा भारती के वार्षिक उत्सव में उपस्थित लोग।-संवाद
कुल्लू। सेवा भारती संस्था का शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक कार्य मुख्य कर्तव्य है। जिले में इन्हीं कर्तव्यों का पालन करते हुए संस्था सामाजिक दायित्वों को निभा रही है। यह बात सेवा भारती कुल्लू के सचिव भीम कटोच ने कही। देवसदन कुल्लू में रविवार को सेवा भारती का वार्षिक उत्सव मनाया गया। इसमें संस्था के प्रदेशाध्यक्ष राकेश कुमार, जिलाध्यक्ष सतीश कौड़ा, समाज सेवी सुभाष विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
सेवा भारती की सिलाई-कढ़ाई की प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समां बांधा। गायन और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। सेवा भारती केंद्र सरवरी से 45 महिला प्रशिक्षुओं ने सिलाई-कढ़ाई का निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त किया है। प्रदेशाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि सेवा भारती महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर रही है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। संवाद