फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आयुष अस्पताल में मरीजों की नब्ज टटोलेंगे सीनियर विशेषज्ञ

Mon, 21 Apr 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के जिला आयुर्वेद अस्पताल।-संवाद
विज्ञापन
सीनियर स्पेशलिस्ट चिकित्सक का पद किया सृजित, जल्द की जाएगी नियुक्ति
विज्ञापन

जिले में सुदृढ़ होंगी आयुष सेवाएं, अस्पताल में अब चार चिकित्सक देंगे सेवाएं
राजीव नैय्यर
कुल्लू। जिला कुल्लू में आयुष सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। इसके लिए आयुष विभाग ने जिला आयुष अस्पताल में सीनियर स्पेशलिस्ट चिकित्सक का पद सृजित कर दिया है।
विभाग ने इस पद को सृजित करने की अधिसूचना जारी कर दी है। ऐसे में जल्द ही जिला आयुष अस्पताल कुल्लू में आयुष के सीनियर स्पेशलिस्ट चिकित्सक की नियुक्ति होगी। इससे अस्पताल में अब चार चिकित्सक सेवाएं देंगे। इनमें एक सीनियर स्पेशलिस्ट भी शामिल रहेगा।
विज्ञापन

जिले को पहली बार सीनियर स्पेशलिस्ट चिकित्सक मिला है। इससे पहले एएमओ चिकित्सक ही जिला आयुष अस्पताल कुल्लू और आयुष अस्पताल कटराईं में सेवाएं दे रहे थे। पहली बार कुल्लू के लिए आयुष विभाग ने सीनियर स्पेशलिस्ट चिकित्सक का पद सृजित कर मरीजों को राहत दी है। अब मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सक से उपचार करवाने के लिए जिले के बाहर का रुख नहीं करना पड़ेगा। मरीजों को अपने गृह जिले में ही उपचार की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
उधर, जिला आयुष अधिकारी डॉ. सोनिया दुग्गल ने कहा कि जिला आयुष अस्पताल के लिए विभाग ने सीनियर स्पेशलिस्ट चिकित्सक का पद सृजित किया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। जल्द ही चिकित्सक की नियुक्ति होने की उम्मीद है।

चार चिकित्सक देंगे सेवाएं
जिला आयुष अस्पताल में वर्तमान समय में तीन ओपीडी चल रही हैं। इनमें तीन चिकित्सक सेवाएं दे रहें हैं। इन चिकित्सकों में दो चिकित्सक आयुष विभाग के एएमओ पद के चिकित्सक हैं। तीसरी चिकित्सक होम्योपैथी की है, जिनकी हाल ही में नियुक्ति की गई है। अस्पताल में होम्योपैथी के चिकित्सक की नियुक्ति भी चार साल बाद हुई है।
विज्ञापन


300 के करीब रहती है अस्पताल की ओपीडी
जिला आयुष अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है। अस्पताल में रोजाना की ओपीडी 250 से 300 के बीच रहती है। जिले में मरीज आयुष पद्धति से उपचार करवाने को तरजीह दे रहे हैं। कोरोना काल के बाद आयुष की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें