संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर एसएफएस कुल्लू इकाई द्ने शुक्रवार को संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व एसएफएस प्रांत संयोजिका आयुषी सूद उपस्थित रहीं।
कहा कि महिलाओं को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ उन्हें यह अहसास कराना भी जरूरी है कि वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। इससे पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई के अध्यक्ष ऋतिक कार्तिक ने सभी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। वहीं, जिला एसएफएस संयोजिका राधिका ने बताया कि एसएफएस सेवा का एक महत्वपूर्ण आयाम है, जिसे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए स्थापित किया है। इस मौके पर सह-सचिव सुभाष ठाकुर भी मौजूद रहे।