8 मई को प्रस्तावित है दौरा, पुलिस ने होटल-होम स्टे में ठहरने वाले हर व्यक्ति का ब्योरा रखने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल स्पीति)। देश की राष्ट्र पति का जनजातीय जिला का दौरा 8 मई को प्रस्तावित है। इसके चलते घाटी में अभी से ही सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं। घाटी में आने जाने वालों पर पुलिस ने अभी से नजर रखनी शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों को कहा है कि वे अपने अपने क्षेत्र में चल रहे होटल, होम-स्टे, गेस्ट हाउस संचालकों को इस दौरान ठहरने और विजिट करने वालों का पूरा रिकार्ड तैयार करें।
खासकर ठहरने वाले सभी पर्यटकों और लोगों के आई कार्ड जरूर लें और उसका पूरा रिकाॅर्ड बनाएं। पुलिस की ओर से पंचायत प्रतिनिधियों को दिए गए दिशा निर्देश में कहा गया है कि भारत के राष्ट्र पति का 8 मई को घाटी में प्रस्तावित दौरा है। उनके दौरे के लिए सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए केलांग और यूर नाथ सहित घाटी की अन्य पंचाययों के क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी होटल मालिकों से आग्रह है कि प्रतिदिन जितने भी विजिटर आपके पास रात्रि ठहराव करते है उनका पूरा रिकॉर्ड रखें और रिकॉर्ड को ग्रुप के माध्यम शाम 5 बजे तक साझा भी करें। इसके लिए पंचायत वाइस बीट ऑफिसर लगाए गए हैं जो इसे रेगुलेट करेंगे।
संवाद