फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ऐंढे नैई ती मौरदा...लोतू फुआला गीत पर नाचे दर्शक

Wed, 30 Apr 2025 07:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में दुसरी दिन सांस्कृति संध्या में प्रस्तुति देते भुवनेश्वरी युवक मंडल बा​शिंग के कलाकार
विज्ञापन
पीपल जातर:
विज्ञापन

पीपल जातर उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में गोपाल चौधरी, खुशबू भारद्वाज, हेम राज, जीवन बुडाल और नीरू चांदनी ने बांधा समां
मनाली विस क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राज्य स्तरीय पीपल जातर उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर स्टार कलाकार लोक गायक गोपाल चौधरी ने दर्शक खूब नचाए। उन्होंने ऐंढे नैई ती मौरदा....लोतू फुआला, काली हाण्टिए शोईए नैऊ डोभी दुआला, बाउली शिल्पा, धारा लुंबरू लाणा, घुमदे जाणा सराणा सुमना सहित कई पहाड़ी गीत पेश कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, उनके गीतों पर पंडाल में बैठे दर्शक थिरकने पर मजबूर हुए।
इसके अलावा खुशबू भारद्वाज ने शाम मस्तानी फिल्मी गीत पेश करने के बाद पहाड़ी गीत जंगल टांका, धींगा धींगिए सहित कई गीत पेश कर दर्शकों का मनोरंजन किया। डाॅ. हेम राज भारद्वाज ने एक हसीना थी, सारा जमाना हसीनों का दीवाना, सितारों की महफिल, दिल जिगर नजर क्या है आदि फिल्मी गीत पेश कर दर्शकों को मनोरंजन किया। इसके अलावा लोक गायिका नीरू चांदनी, प्रदीप शर्मा, विरेंद्र, मनोज कुमार, नितिन तोमर, जीवन बुडाल, अनिल सूर्यवंशी ने भी हिन्दी और पहाड़ी गीत पेश कर दर्शकों को मनोरंजन किया।
विज्ञापन

इस सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर सिंह गौड़ ने शिरकत की। उनका यहां पहुंचने पर नगर परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद अनुभव शर्मा सहित पार्षदों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। साथ में उन्हें मंच पर टोपी और मफलर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
इन्होंने भी दी प्रस्तुति
पीपल जातर उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का आगाज भी भुवनेश्वरी सांस्कृतिक दल बाशिंग के कलाकारों ने कुल्लवी नाटी पेश कर किया। इस दल ने परंपरागत गीतों पर कुल्लवी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन करने का प्रयास किया। इसके अलावा तारा देवी, रेखा ठाकुर, रजनी, राहुल ने नृत्य की प्रस्तुति दी, जबकि भागेश जगतसुख, राजेश कुमार जलूग्रां, प्रेम सैंज, लाल सिंह ने भी कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

स्प्रिंग क्वीन के लिए उतरी सुंदरियां रही आकर्षण
इस दौरान मंच पर स्प्रिंग क्वीन का खिताब पाने के लिए उतरी सुंदरियां भी आकषर्ण का केंद्र रहीं। सुंदरियों ने इस दौरान रैंप पर वॉक कर अदाओं के जलबे बिखेर कर दर्शकों के साथ साथ निर्णायक मंडल के सदस्यों का दिल जीतने का प्रयास किया।संवाद

कुल्लू में दुसरी दिन सांस्कृति संध्या में प्रस्तुति देते भुवनेश्वरी युवक मंडल बाशिंग के कलाकार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें