फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद खुले स्कूल, लौटी रौनक

Thu, 14 Aug 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के 1,000 से अधिक सरकारी और निजी स्कूल ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 13 अगस्त से खुले। भारी बारिश के कारण सड़कें और पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त होने से विद्यार्थियों को विद्यालय तक पहुंचना चुनौती बना। क्षतिग्रस्त और ऊबड़-खाबड़ रास्तों ने स्कूल पहुंचने से पहले विद्यार्थियों की खूब परीक्षा ली। वहीं, पहले दिन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या भी कम रही। स्कूल खुलने से फिर से रौनक लौट आई।
विज्ञापन

गौर रहे कि इस बार जिले के सात शिक्षा खंडों कुल्लू-एक, कुल्लू-दो, बंजार, सैंज, आनी, निरमंड और भुंतर के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। पहले स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत आने वाले आनी और निरमंड शिक्षा खंड के विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन के बजाय शीतकालीन अवकाश रहता था लेकिन बरसात के दिनों में प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए सभी शिक्षा खंडों में एक साथ अवकाश की अधिसूचना जारी हुई और अवकाश रहा। ऐसे में पहली बार जिला के सभी शिक्षा खंडों के विद्यालय एक साथ बंद रहे और अब एक साथ नियमित कक्षाओं के लिए खुले। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा ने कहा कि 12 अगस्त तक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहा। 13 अगस्त से विद्यालयों में नियमित कक्षाएं लगी हैं। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के चलते मुख्याध्यापकों और प्रधानाचार्यों को विद्यालय में विद्यार्थियों की सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें