फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पलेच के साथ देवता खुडीजल का पारंपरिक देहुरी मेला शुरू

Thu, 14 Aug 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
देहुरी मेले में देव नृत्य करते देवता। संवाद।
विज्ञापन
कुल्लू। देवता खुडीजल का 11 दिवसीय पारंपरिक देहुरी मेला बुधवार को शुरू हो गया। हालांकि मेले का नौ अगस्त को रक्षाबंधन के दिन से आगाज हुआ है लेकिन बुधवार को पलेच (ध्वजारोहण) से विधिवत शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

करशाला गांव के देवता सत्यनारायण और मंडी जिले के बगड़ाथाच के अधिष्ठाता देव नवग्रह रिगनी ने मेले की शोभा बढ़ाई। ध्वजारोहण से पहले देवता खुडीजल और खोडू देवता अपराह्न 1:30 बजे पूरे लाव लश्कर के साथ मेला स्थल पर पहुंचे। जहां हजारों लोगों ने देवताओं के आगे नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। ढोल, नगाड़ों का नरसिंगों की स्वरलहरियों के बीच देव नृत्य किया। इसके बाद अपराह्न 2:45 बजे सत्यनारायण करशाला और इसके बाद देवता रिगनी अपराह्न 3:35 बजे मेला स्थल पर पहुंचे और भव्य देव मिलन हुआ।
देवताओं के आगमन और मिलन को देखने के लिए कुल्लू और मंडी जिले सैकड़ों लोग उमड़े। अपराह्न करीब 4:00 बजे मेले का मुख्य आकर्षक पलेच शुरू हुआ। इस बार मेले में ध्वजारोहण की परंपरा का निर्वहन बालू गांव के लोगों ने जंगल से पलेई (पेड़) लाकर किया।
विज्ञापन

देवता खुडीजल, खोडू, सत्यनारायण और रिगनी देवता की मौजूदगी में देव खेल के साथ ध्वजारोहण की प्रक्रिया शुरू हुई। लगभग एक घंटे के बाद पलेई को मेला स्थल के एक कोने पर खड़ा किया।
देवता के कारदार शेर सिंह, कायथ पूर्ण शर्मा, पुरोहित फौजी लाल शर्मा ने कहा कि देहुरी मेला शुरू हो गया है। मेले का समापन 18 अगस्त को होगा और मेले में नाटी और देव नृत्य आकर्षण होगा। इस मौके पर डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ, भाजपा महामंत्री सुरेंद्र ठाकुर, जगदीश ठाकुर, राम लाल ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें