फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहु और घलियारा में उच्च स्कूलों का शुभारंभ

Thu, 28 Apr 2016 10:49 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में स्कूल हुए अपग्रेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह ने कहा कि कि बाहु से  गाड़ा-गुशैणी संपर्क मार्ग के सुदृढ़ीकरण पर 3.75 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बंजार विधानसभा क्षेत्र के तीन कोठी इलाके की बाहु पंचायत के अंतर्गत बाहु मिडल स्कूल को उच्च करने के अवसर पर उन्होंने कहा कि दस किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण कार्य मई माह में ही आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर पक्का किया जा रहा है, जिससे लोगों को यातायात की बेहतर सुविधा मिल सके। स्कूलों में रिक्त पड़े पदों को चरणबद्ध तरीके से भरा जा रहा है। स्कूलों में आधारभूत ढांचा सुदृढ़ किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में पेयजल व सिंचाई व्यवस्था सुचारू करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी रुचि लें। जीभी से बाहु तक सड़क निर्माण पर 40 लाख के बजट का प्रावधान किया गया है, जिससे इस सड़क की टारिंग व मेटलिंग की जाएगी। उन्होंने बाहु में प्राचीन तालाब के जीर्णोद्धार के लिए तीन लाख देने की घोषणा भी की।

इसके बाद आयुर्वेद व सहकारिता मंत्री ने बठाड़ पंचायत के अंतर्गत मिडल स्कूल घलियारा को भी उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत कर शुभारंभ किया। उन्होंने बंजार से सरची गांव के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर भी रवाना किया। इस सड़क से लगभग एक दर्जन गांवों के लोगों को बस सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर मनोनीत पार्षद टीसी महंत, पंचायत प्रधान कुशाल चंद, पूर्व प्रधान भगतराम ने भी अपने विचार रखें। इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा जगदीश, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुलवंत पठानिया, जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता दिलीप बिष्ट, रामसिंह मियां सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें